पिता व अर्निंग मेम्बर खो चुके जैन समाज के बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

रायपुर। वैश्विक महामारी कोरोना की आपदा ने जिन जैन परिवारों के बच्चों से पिता (अर्निंग मेम्बर) छीन लिया, उन परिवार के बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा के लिए जैन संवेदना ट्रस्ट व समाज के विभिन्न संगठनों के संयुक्त आह्वान पर राजधानी के जैन अनुयायी अनेक स्कूल-कॉलेज संचालकों द्वारा स्वस्फूर्त स्वीकृति दी गई है. जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व  विजय चोपड़ा ने बताया कि पिता अथवा अर्निंग मेम्बर विहीन हुए जैन परिवारों के ऐसे बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने की घोषणा मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के चान्सलर गजराज पगारिया द्वारा की गई है । बाहरवीं के बाद की कॉलेज की पूरी पढ़ाई मैट्स यूनिवर्सिटी में जहाँ तक छात्र पढ?ा चाहे गजराज पगारिया जी ने इसकी नि:शुल्क  शिक्षा की जवाबदारी ली है। इसके अलावा जैन संवेदना ट्रस्ट के आह्वान पर प्रभावित जैन परिवार के ऐसे बच्चों को नि:शुल्क स्कूली शिक्षा प्रदान करने की स्वीकृति भी वर्धमान हायर सेकेंडरी स्कूल, सचदेवा इंटरनेशनल स्कूल, जे डी डागा स्कूल, जैन पब्लिक स्कूल, श्री आदिश्वर जैन स्कूल द्वारा दी गई है।

जैन संवेदना ट्रस्ट के विजय चोपड़ा व मोती जैन ने बताया कि जिन परिवारों में पुरुष मुखिया नहीं रहे उन परिवारों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा 15 दिवसीय अकाउंट टैली, कम्प्यूटर व हाउ टू आॅपरेट  बैंकिंग तथा रोजगार मूलक अनेक विधाओं पर प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जाएगा. जिसमें विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा । कोरोना नियमों का पालन सुनिश्चित कर सीमित संख्या में प्रशिक्षण दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *