100 नग देशी पाउच के साथ तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। देवेंद्र नगर पुलिस ने एक ओर 3 शराब तस्करों को कल देर रात गिरफ्तार किया, वहीं आज उरला पुलिस ने उमिया मार्केट के वीरगांव के पास से 100 नग देशी पाउस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
उरला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उमिया मार्केट के पास वीर गांव में दबिश दिया और वहां पर खुलेआम शराब बेच रहे गोगांव के सूर्यनगर निवासी गोवर्धन प्रसाद साहू पिता कला राम साहू उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 100 नग देशी पाउच के साथ गिरफ्तार करने के साथ ही 4500 रुपये नगद बरामद किया जिसे आरोपी ने शराब बेचकर अपने पास रखा था। उरला पुलिस ने आरोपी गोवर्धन के खिलाफ धारा 34 (2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *