इन जिलों में रोजाना 10 हजार कोरोना टेस्ट हो: सीएम योगी
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 30 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में रोजाना कम से कम 10 हजार टेस्ट किए जाएं। उन्होंने कहा है कि अन्य राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर यह खतरा अभी टला नहीं है। उत्तर प्रदेश कई राज्यों और नेपाल राष्ट्र की सीमा से जुड़ा है। ऐसे में, किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए।
मुख्यमंत्री योगी गुरुवार रात वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए डीएम व सीएमओ से बात कर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ के लिए टीम वर्क के साथ कार्य किया जाए। यदि किसी जिले में आक्सीजन प्लांट की जरूरत है तो उसका प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव को भेज दें। पोस्ट कोविड वार्ड की भी स्थापना कर मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया जाए।
