कंडोम सेल्स एक्जीक्यूटिव बनेंगी नुसरत भरुचा
बॉलीवुड फिल्म अदाकारा नुसरत भरुचा एक के बाद एक अपनी फिल्मों की च्वाइस से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ फेम अदाकारा नुसरत भरूचा ने सोनू के टीटू की स्वीटी से लेकर ड्रीम गर्ल तक कई दिलचस्प किरदार दर्शकों को दिए। अब वो अपनी अगली फिल्म में एक जबरदस्त किरदार के जरिए दर्शकों को इंप्रेस करने की तैयारी में है। नुसरत भरूचा जल्दी ही जनहित में जारी नाम की फिल्म में काम कर रही है। इस फिल्म में वो एक कंडोम सेल्स एक्जीक्यूटिव का रोल निभाने वाली है। इस फिल्म में उनके किरदार के बारे में बताते हुए निर्देशक राज शांडिल्य ने कई दिलचस्प बातें बताई है। रिपोर्ट् की मानें तो निर्देशक राज शांडिल्य ने कहा, नुसरत का किरदार एक छोटे शहर में रहने वाली लड़की का है। वो एक पढ़ी लिखी और प्रगतिशील महिला है। जो नौकरी की तलाश में है। उसे नौकरी मिलती है कंडोम बनाने वाली कंपनी में, जहां उन्हें सेल्स एंड प्रमोशन एग्जीक्यूटिव के रूप में रखा जाता है। निर्देशक ने कहा, फिल्म में, नुसरत को मेडिकल स्टोर पर कंडोम बेचने जाती है और इलाके के घूम-घूम कर भी प्रचार करती है। इस पेशे के कारण उसे अपने निजी जीवन में कैसी परेशानियां भी झेलनी पड़ती है यही इस फिल्म की कहानी है। इससे पहले फिल्म स्टार नुसरत भरूचा और निर्देशक राज शांडिल्य फिल्म ड्रीम गर्ल में भी साथ काम कर चुके हैं। निर्देशक ने बताया कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपनी इस फिल्म के कॉन्सेप्ट पर चर्चा की थी। तब अदाकारा खुद इस किरदार के लिए काफी एक्साइटेड थी। जिसके बाद उन्होंने नुसरत को ही इस फिल्म में लेने का फैसला कर लिया था।
