राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर सभी ब्लाकों में कांग्रेस मनाएगा आतंकवाद विरोध दिवस
रायपुर। भारत रत्न राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के सभी ब्लॉकों में आंतकवाद विरोध दिवस मनाएगा साथ ही मास्क, साबून, आवश्यक दवाईयों का किट, जरुरतमंदों को भोजन, 18 वर्ष के अधिक उम्र के युवाओं का टीकाकरण के पंजीयन कराएगा।
मास्क वितरण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के समस्त संगठनात्मक ब्लाक मुख्यालयों में प्रति ब्लाक 500 मास्क एवं 100 साबून का वितरण किया जायेगा। यह मास्क एवं साबुन स्थानीय स्तर पर संचालित स्व-सहायता समूह या गौठान समिति के माध्यम से ही खरीदी किया जायेगा। प्रदेश के समस्त संगठनात्मक ब्लाक मुख्यालयों में मांग के अनुरूप आवश्यक दवाईयों का किट तैयार कर वितरण करेंगे।
23 मई को प्रदेश के समस्त संगठनात्मक ब्लाक मुख्यालयों में अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों एवं राहत कार्यों में लगे एम्बुलेंस चालक, श्मशानघाट में कार्यरत कोरोना वारियरों को भोजन का वितरण किया जायेगा। 24 मई को पंजीयन कार्यक्रम के मेरा बूथ, कोरोना मुक्त अभियान चलाते हुये 18 वर्ष के अधिक के लोगों को टीकाकरण लगाये जाने हेतु प्रेरित करते हुये उनका पंजीयन करवाया जायेगा। सभी कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, जिले में निवासरत मंत्री, सांसद एवं विधायकों, जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ-विभाग सहित नगरीय निकाय क्षेत्र के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, जिला, जनपद पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।
