आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट, cgbse.nic.in पर कर सकेंगे चेक
नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं के नतीजे जारी करेगा। 10वीं सीजी बोर्ड का रिजल्ट वीडियो कांफ्रेंसिंग से जारी होगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र-छात्राएं अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकेंगे। इस बार कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी, ऐसे में सीजी बोर्ड क्लास असाइनमेंट व इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार न कोई छात्र फेल होगा, न किसी का रिजल्ट रुकेगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र पास होंगे।
