ठेले पर हवन का धुआं लेकर शंख बजाते हुए मेरठ की गलियों में घूमे भाजपा नेता, कहा- भागेगा कोरोना 

मेरठ
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, कोरोना वायरस का संक्रमण शहरों से गांवों तक पहुंच चुका है। तो वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की मरने की खबरें भी सामने आ रही है। इस बीच मेरठ जिले में हनुमान चालीसा का पाठ, शंख की ध्वनि और हवन के धुएं से कोरोना संक्रमण को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जी हां, ये कोई मजाक नहीं है बल्कि ऐसा दावा किया जा रहा है। 

मेरठ जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करके हवन का धुआं मलिन बस्ती में घुमा रहे है। साथ ही ऐसा दावा किया जा रहा है कि शंख की ध्वनि से वायुमंडल में फैला वायरस खत्म हो जाएगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नेता गोपाल शर्मा ने कहा कि देशी गाय के गोबर, मूत्र, दूध, घी से कई बीमारियां भागती हैं। इसलिए उन्होंने देशी गाय के गोबर से बने कंडों का हवन किया है। उन्होंने एक ठेले पर हवनकुंड रखा और गलियों में धुआं किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *