स्वच्छता के लिए अनुदान की 10 प्रतिशत राशि का उपयोग

रायपुर
प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में शौचालय का रखरखाव का मामला कांग्रेस विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने विधानसभा में उठाया। जिसके जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में शाला अनुदान की 10 प्रतिशत राशि का उपयोग स्वच्छता के लिए किया जाता है। सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में अंशकालीन स्वीपर की व्यवस्था की गई है। कबीरधाम जिला के सभी संचािलत 973 शासकीय प्राथमिक एवं 488 पूर्व माध्यमिक शालाओं के शौचालय में पानी की व्यवस्था की गई है। 56 शालाओं के शौचालयों में नल की सुविधा उपलब्ध है, 1405 शालाओं के शौचालयों में नल की सुविधा उपलब्ध नही है। जहां नल की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां पानी की व्यवस्था वैकल्पिक स्त्रोतों से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *