समाज सेवी चीनी राजा की याद में खोला जाएगा दवा बैंक

   छतरपुर
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू भैया एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने अपनी बेटी राजनंदनी सिंह के 10वेंं जन्मदिन पर गरीबों की सेवा के लिए बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने इस मौके पर सिद्धेश्वर समिति को भोजन वितरण हेतु 21 हजार रूपये की भोजन सामग्री,कोविड़ केयर सेन्टर मेँ निशुल्क भोजन भोजन उपलव्ध कारने बाले शिवालय पिज्जा हट को 51 सो एवं संकट मोचन गौ सेवा समिति को गायों के चारा हेतु 51 सौ रूपये की आर्थिक मदद दी और गरीबों को नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए जन सहयोग से एक दबा बैंक स्थापित करने का संकल्प लिया।

    प्रेस को दी गई जानकारी में बताया गया कि भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह ने छतरपुर के सुप्रिसिद्ध समाज सेवी स्व. सूर्य प्रताप सिंह बुन्देला चीनी राजा की स्मृति में जनसहयोग से एक दबा बैंक स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस दबा बैंक के माध्यम से छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के उन गरीब और असहाय परिवारों को नि:शुल्क दबाईयां उपलब्ध कराई जाएगीं। जो आर्थिक अभाव में दबाईयां नहीं खरीद पाते हैं। भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी भीषण बीमारी ने हम सब को दबाइयों के महत्वता बता दी है अब हम सबका यह दायित्व है कि गरीबों की मदद के लिए आगे आकर उन्हें नि:शुल्क दबाइयां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि इस दबा बैंक में जन सहयोग से दबाईयां जुटाई जाएगीं साथ ही जिन सक्षम लोगों के पास इलाज के उपरांत दबाईयां शेष बच जाती हैं वह लोग भी बची हुई दबाईयों को इस दबा बैंक में जमा करा सकते हैं।

गौरतलब हो कि भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह एवं अर्चना गुड्डू सिंह लम्बे अरसे से गरीब लोगों की मदद तन मन धन से करते आ रहे हैे। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए भी आगे आकर कई सामाजिक कार्य किये हैं। उनके द्वारा जहां एक ओर शहर को सैनेटाईज कराया गया तो वहीं दूसरी ओर जन सहयोग से ऑक्सीजन बैंक खोलकर कई लोगों की जान बचाने का काम किया है। वे पिछले 2 महीने से कॉल ऑन ड्यूटी सेंटर का संचालन भी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले वर्ष भी बड़े पैमाने पर भोजन के साथ ही मास्क और सैनेटाईजर की शीशीयां वितरण करने का अभियान चलाया था। जिसकी गूंज पिछले दिनों संसद में भी सुनाई दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *