ब्लैक फंगस से प्रदेश में चौथी मौत

कोरिया। ब्लैक फंगस से प्रदेश में चौथी मौत की खबर आ गई है. वहीं सरगुजा संभाग में ब्लैक फंगस से दूसरी मौत हो गई। कोरिया और बलरामपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक चार मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सुबह बलरामपुर जिले के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। आंख और नाक में परेशानी के बाद जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। जिले में इलाज की सुविधा नहीं होने पर मरीज को रायपुर रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई।कोरिया में मनेन्द्रगढ़ निवासी एक महिला की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। बता दें कि जिले में ब्लैक फंगस से पहली मौत है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन की रहने वाली करुणा वर्मा कुछ दिन पहले ही कोरोना को मात देकर घर लौटी थी। कोरोना से ठीक होने के बाद वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गई।लक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी। वहीं तबियत बिगडऩे के बाद मरीज को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान सांस थम गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *