छतरपुर के अवध जड़िया को ‘पद्मश्री’ सम्मान, कहा- साहित्य की सेवा का फल मिला

 छतरपुर।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के छोटे से नगर में रहने वाले अवध जड़िया को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में दिया गया है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले ही भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान मिलने वालों के नाम की सूची जारी की थी।

छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर में रहने वाले अवध जड़िया ने साहित्य के क्षेत्र में 25 साल काम किया है और उन्होंने पांच पुस्तकें भी लिखी हैं। जाड़िया के नाम की घोषणा होते ही उनके घर में उनके चाहने वालों एवं रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। लोगों ने उन्हें मिठाई खिला कर शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *