परिवहन मंत्री राजपूत की गाँव-गाँव में कोरोना के विरुद्ध जन-जागृति रथ-यात्रा

भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गाँव-गाँव में कोरोना के विरुद्ध आमजन को जागृत करते हुए कहा कि सर्दी, खाँसी, जुकाम जैसे प्रारंभिक लक्षणों को छुपाए नहीं, छुपाने से कोरोना और अधिक फैलेगा। किल-कोरोना अभियान के तहत समय पर डॉक्टर से सलाह लेने और उसका इलाज कराने से कोरोना को प्रारंभिक स्तर पर ही समाप्त किया जा सकता है। मंत्री राजपूत सोमवार को सागर के गाँव-गाँव में अपने दो दिवसीय जन-जागृति अभियान में जनता से रू-ब-रू हुए।

मंत्री राजपूत ने कोरोना के विरुद्ध प्रारंभ की गई अपनी रथ-यात्रा के दौरान जनता से अपील की कि कोरोना से बचाव के लिए उन्हें क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिये। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किल-कोरोना अभियान के तहत गाँव-गाँव में छोटे-छोटे क्वारेंटाइन सेंटर बनाकर कोरोना को वहीं किल किया जाना है। इसके पहले प्रारंभिक लक्षण दिखने पर डॉक्टर्स से सलाह लें। यदि बीमारी प्रारंभिक स्तर पर है, तो होम क्वारेटाइन में रहकर दवाएँ लें। इसके लिए आपको निःशुल्क मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है।

होम क्वारेन्टाइन, कोविड केयर सेंटर फिर अस्पताल

मंत्री राजपूत ने कहा कि यदि होम क्वारेन्टाइन के लिए घर में स्थिति न हो तो पास के कोविड केयर सेन्टर में अपना इलाज करायें। आपको भोजन, दवाएँ, एम्बुलेंस आदि की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध है। इसके बाद भी यदि स्थिति में सुधार नहीं हो, तो शासकीय जिला चिकित्सालय में कोविड के इलाज के लिए अलग से व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड संक्रमण को रोकने के लिए अपने पूरे प्रयास कर रही है। आप लोगों के सहयोग से इस पर धीरे-धीरे सही परंतु स्थाई रूप से काबू पाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *