वैज्ञानिक ने स्पेस स्टेशन से ली चौंकाने वाली तस्वीरें,  कितनी खूबसूरत दिखती है हमारी धरती 

नई दिल्ली
ब्रह्मांड हमेशा से इंसानों के लिए दिलचस्पी बढ़ाने वाला सब्जेक्ट रहा है और जब जब ब्रह्मांड की कुछ तस्वीरें हमारे पास आती हैं तो वो हमारे लिए कौतूहल भरा होता है। फ्रांस के मशहूर अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने एक बार फिर हमारे लिए अंतरिक्ष से कुछ ऐसे ही हैरान करने वाली तस्वीरें खींची हैं। ये तस्वीरें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती के अलग अलग हिस्सों को की हैं और ये तस्वीरें इस वक्त पूरी दुनिया में काफी मशहूर हो रही हैं। 43 साल के फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट 23 अप्रैल 2021 को अंतरिक्ष गये थे और वो लगातार अंतरिक्ष से धरती की अलग अलग मनमोहक और चौंकाने वाली तस्वीरें ले रहे हैं। मंगोलिया की तस्वीरें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ये तस्वीरें अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने मंगोलिया की ली हैं। आप देख सकते हैं कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से मंगोलिया कैसा दिखता है। 

अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष स्टेशन अकसर अंतरिक्ष से अलग अलग तस्वीरें हमारे साथ शेयर करते रहते हैं और अंतरिक्ष से देखने पर धरती बेहद खूबसूरत दिखती है, जैसा मंगोलिया का ये इलाका इस तस्वीर में दिख रहा है। मंगोलिया की दूसरी तस्वीर मशहूर अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने मंगोलिया की दूसरी तस्पीर के साथ बताया है कि 'मंगोलिया के वो जगह जहां बहुत कम आबादी वाले इलाके बेहद खूबसूरत होते हैं।' मंगोलिया की तीसरी तस्वीर मंगोलिया की तीसरी तस्वीर के साथ अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने लिखा है कि 'इस तस्वीर में आप सेन्ट्रल एशिया को देख सकते हैं, जहां पहाड़ों पर अभी बर्फ दिखाई दे रहा है। ये ऐसा लग रहा है मानो एक फिल्म हो और बसंत से पहले बर्फ पिघल रहा हो'
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *