रविवार का रजिस्टे्रशन अमान्य,टीकाकरण सेंटर में हंगामा
रायपुर। रविवार की सीजी टीका एप पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से पहले सैकड़ों लोगों का रजिस्टे्रशन ओके हो चुका था। लेकिन उन्हे टीका नहीं लग पाया था। ऐसे लोग जब सोमवार को सेंटर में टीका लगवाने पहुंचे तो उन्हे अमान्य कर दिया गया। फिर से रजिस्टे्रशन कराने के बात पर युवक भड़क उठे और काफी देर तक हंगामा होते रहा। हालांकि देर रात आनन-फानन में तकनीकी समस्या दूर कर ली गई। वहीं आज पंजीयन के बाद वैक्सीन लगवाने गए लोगों को अमान्य घोषित कर दिया।
इसे लेकर कोटा स्थित टीकाकरण केंद्र में जमकर हंगामा हुआ। टीका लगवाने पहुंचे लोगों का कहना है कि सीजी टीका में पंजीयन करने के बाद भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। वहीं कारण पूछने पर फिर से पंजीयन करने की बात कह रहे हैं। इस बात पर केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी और लोगों के बीच जमकर बहस हुआ। स्वास्थ्य कर्मी की माने तो रविवार को हुए पंजीयन को तकनीकी समस्या के चलते अमान्य किया गया है। जिसके चलते आज फिर से लोगों को पंजीयन करवाया जा रहा है। तपती धूप में भी लोग वैक्सीन के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
