चलती ट्रेन से यात्री को ढकेलने वाला टीटीई निलंबित, जांच शुरू
लखनऊ
चलती ट्रेन से यात्री को ढकेलने वाला टीटीई को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया। आरोपी टीटीई जय नारायण यादव रविवार को निलंबित करके मामले की जांच बैठा दी गई है। यह जांच लखनऊ सिटी जीआरपी प्रभारी पप्पू सिंह यादव को दी है। वहीं मामले की जांच चारबाग जीआरपी इंस्पेक्टर बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म के डायमेंशन यानी नाटय रूपांतरण करे भी करेंगे।
बता दें कि बीते शनिवार को सिकंदरबाग से गोरखपुर जा रही ट्रेन में बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के पास यात्री और टीटीई में विवाद हो गया था। जिसमें गोरखपुर चौरी चौरा निवासी गोविंद देवरिया अपने साले वसंत के साथ गोरखपुर जाते समय ट्रेन ने टीटीई जय नारायण यादव के ढकेलने से मौत हो गई थी। मृतक के जीजा गोविंद के एफआईआर पर टीटीई को जेल भेजते हुए निलंबित कर दिया गया।
