ओपन स्कूल की मुख्य परीक्षाएं भी हुई स्थगित

रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाले ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को को मंडल ने स्थगित कर दिया है। यह परीक्षाएं 24 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाली थी। मंडल ने बढ़ते कोरोना के मामले और अधिकांश जिलों में लगे लॉकडाउन के चलते यह निर्णय लिया हैं। मंडल ने इस संबंध में कहा कि ओपन स्कूल परीक्षाओं की तिथि बाद में घोषित किया जाएगा। राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य अवसर परीक्षा 2021 की परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसमें दसवीं की परीक्षा में 54,675 और 12वीं की परीक्षा में 80,989 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *