हबीबगंज-निशातपुरा फीवर क्लीनिक में RTPCR जांच

भोपाल
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भोपाल डिवीजन रेलवे ने हबीबगंज और निशातपुरा फीवर क्लीनिक में आरटीपीसीआर की जांचे बढ़ा दी है। वहीं,निशातपुरा में आॅक्सीजन सपोर्ट वाले 25 बेड एवं 7 नए वेंटीलेटर अतिरिक्त शुरू किए गए हैं। इसके अलावा यहां कोविड इलाज की सर्विस पहले से ही चालू है।

निशातपुरा रेलवे अस्पतामें आॅक्सीजन सपोर्ट वाले 25 बेड़ों में बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं,7 नए वेंटिलेटर भी शुरू किए गए हैं। साथ में बीना एवं इटारसी रेलवे अस्पताल में आॅक्सीजन सपोर्ट वाले  10-10 बेडों का आइसोलेशन वार्ड अतिरिक्त बनाया  गया है।  इसके अलावा भोपाल रेलवे स्टेशन में 20 आइसोलेशन कोचों के 320 बेड पहले से ही लगे हुए हैं।

रेलवे के मुताबिक अस्पतालों में कोविड मरीजों को आॅक्सीजन कन्सन्सटेÑटर की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा आवश्यक दवाओं व इंजेक्शन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। साथ में बेडों की जानकारी के लिए रेलवे की हेल्प डेस्क भी संचालित की जा रही है।

भोपाल डिवीजन रेलवे डीआरएम उदय बोरवणकर ने बताया कि कोरोना नियंत्रण रोकथाम से समस्त पहलुओं की मॉनिटरिंग वे खुद कर रहे हैं। इसके लिए वे कोविड टीम के सतत संपकर्  में हैं। इसके अलावा अन्य रेलवे कर्मियों से फोन कॉल्स कर उनके स्वास्थ्य एवं परिजनों की जानकारी ले रहे हैं। ताकि कोई भी रेलकर्मी कोरोना की चपेट में न आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *