मेडिकल फर्म संचालक डेढ़ दर्जन आक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ गिरफ्तार

लखनऊ
मेडिकल फर्म संचालक डेढ़ दर्जन आक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ गिरफ्तार
लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस ने नए आक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत के बराबर किराया वसूलने वाले मेडिकल फर्म संचालक को पुराना किला के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 18 आक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं। साथ ही तीन आक्सीजन सिलेंडर और दो लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। फर्म संचालक के साथ मुनाफाखोरी में निजी अस्पताल का पैरा मेडिकल स्टाफ भी शामिल है। 

पीजीआई वृंदावन योजना निवासी सुभाष चंद्रा मैट्रिक्स हेल्थ केयर सेंटर चलाता है। वह मूल रूप से जौनपुर नारायण गांव का रहने वाला है।सुभाष की फर्म कई अस्पतालों में सर्जिकल उपकरण की सप्लाई करती है। एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक कोरोना संक्रमण के कारण बड़े पैमाने पर मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ रही थी। ऐसे में सुभाष ने अपने सम्पर्कों के जरिए आक्सीजन कंसंट्रेटर किराए पर देने का धंधा शुरू कर दिया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *