DRP लाइन में 24 बेड का कोविड केयर सेंटर प्रारंभ, नो लॉस-नो प्रॉफिट आधार पर दवा की दुकान भी होगी संचालित

छिंदवाडा
कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंट लाईन में रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए छिंदवाडा डीआरपी लाइन में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया गया है। इससे पूर्व आठवीं बटालियन छिंदवाड़ा के  पुलिस अस्पताल में भी सर्व सुविधा युक्त 26 बेड का कोविड केयर सेंटर संचालन में है। अब छिंदवाड़ा में पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के इलाज के लिए 50 बेड की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। खासबात यह है कि पुलिसकर्मियों, पुलिस परिवार के सदस्यों के उपचान के बाद यदि बेड खाली रहे तो आमलोगों को भी केयर सेंटर में चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।

एसपी विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस नवीन सेंटर में 24 तथा पूर्व से संचालित सेंटर में 26 इस प्रकार 50 बेड आक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के साथ उपलब्ध हैं। सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, डाक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। आवश्यक होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जाएंगी।

एसपी विवेक अग्रवाल के प्रयासों से स्थानीय दवा विक्रेताओं ने नो लॉस-नो प्रॉफिट आधार पर पुलिस कोविड केयर सेंटर में मेडिकल शॉप स्थापित की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 6 अन्य जिलों के पुलिस अस्पतालों में सर्व सुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किये गये हैं। इनमें भोपाल सातवीं बटालियन पुलिस अस्पताल में 16बेड,इंदौर में 16 बेड, जबलपुर में 16 बेड, रतलाम में 15 बेड, मंदसौर में 12 बेड तथा गुना में 10 बेड के कोविड केयर सेंटर शुरू हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *