आरा में मामूली विवाद को लेकर अधेड़ की हत्या

आरा 
बिहार के आरा शहर में सोमवार की रात हंसी-मजाक को लेकर विवाद उत्पन्न होने के बाद एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में हुई। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक महुली गांव निवासी स्व.आसपुरन सिंह का 47 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह है। मृतक के चचेरे छोटे भाई रविनाथ सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक उसके भतीजे अमित कुमार को लगभग पांच दिनों से हंसी-मजाक के दौरान गालियां दे रहे थे, जिसको लेकर सोमवार की सुबह मामूली विवाद हुआ था। रात में जब मेरे बड़े भाई अजय कुमार सिंह अपने बेटे के साथ घर में छत पर सोए थे, उक्त युवक नशे धुत होकर दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने बडे भाई को बुलाया और उन्हें सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *