हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन लोगों की मौत
हरदा.
कोरोना संक्रमण के कारण मध्य प्रदेश के हरदा में एक ओर शादी समारोह पर रोक लगी हुई है, वहीं दूसरी और हरदा में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा है. ऐसे ही अवैध निर्माण के दौरान हरदा के मगरधा रोड पर सोमवार को धमाका हो गया. धमाका इतना भयंकर था कि मकान की छत उड़ गई और पूरे मकान में आग लग गई. मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई. मृतकों में एक युवती सहित दो बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान विमलाबाई (60), शांताबाई (80) और पप्पी बेलदार (16) के रूप में की गई है. ये सभी लोग बिना अनुमति पटाखों का निर्माण कर रहे थे. मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियो ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया. एडीएम ने कहा की पूछताछ में पता चला है कि मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे. सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है.
इसके कारण हुए विस्फोट में यहां पर रहने वाले लोकेश (50 वर्ष) पिता प्रताप बेलदार घायल हो गया। वहीं लोकेश की पत्नी को भी बचा लिया गया है। हादसे में शांताबाई (85 वर्ष) पति रामचरण बेलदार, पप्पी (18 वर्ष) पिता लोकेश बेलदार, विमला बाई (60 वर्ष) पति प्रताप बेलदार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
सूत्रों ने बताया बैरागढ़ में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी के चलते विस्फोट हुआ। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हुई है। सिविल लाइन थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर पटाखे बनाने का कार्य चल रहा था। शहर के वार्ड-31 बैरागढ़ में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय एक मकान में बिस्फोट हुआ और मकान में आग लग गई। विस्फोट इतना तेज हुआ कि मकान में लगे टीन उड़ गए।
वही महिलाओं शव बुरी तरह झुलस गया। जिनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि घायलों को बयान पर जांच कर रहे हैं। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
