राजधानी हॉस्पिटल प्रबंधन मृतक के परिजनों को दे 10-10 लाख का मुआवजा – कन्हैया

रायपुर
सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी हॉस्पिटल में आगजनी की घटना में मृतकों के परिवार वालों को अस्पताल प्रबंधन के द्वारा 10 -10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि अस्पताल में पिछले 4 वर्षों से फायर सेफ्टी सिस्टम का कोई प्रमाण पत्र प्राप्त ही नहीं किया गया। फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह फेल था यह विभाग के ही अधिकारियों का कहना है, इससे स्पष्ट है की जरूरी सुविधाओं के अभाव के बावजूद सांठगांठ कर अस्पताल को दनादन अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए।

सत्यमेव जयते फाउंडेशन ने राजधानी अस्पताल प्रकरण से सबक लेते हुए अन्य हॉस्पिटलों में नर्सिंग होम एक्ट का पालन हो रहा है या नहीं इसकी पुख्ता जांच के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि प्रबंधन और प्रबंधन को संरक्षण देने वाले लोगों के कारण वह हादसा हुआ जिसमें 07 लोगों की जान जा चुकी है अत: भविष्य में ऐसे हादसे ना हो इसलिए सभी संबंधित है के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *