तालाब खुदाई के दौरान मिली ऐतिहासिक मूर्तियां
रायपुर
आरंग के झलमला तालाब में खुदाई के दौरान ऐतिहासिक मूर्ति मिली जिसमें से एक भगवान विष्णु और दूसरा रौद्र रूप वाली देवी की है। जैसे हीइस खबर की जानकारी ग्रामीणजनों को हुई वे तत्काल तालाब के पास पहुंच गए और उन्होंने वहीं पर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इस बात की जानकारी जैसे ही पुरातत्व विभाग को मिली वे तत्काल अपनी टीम के साथ उस स्थान के लिए रवाना हो गए। पुरातत्व विभाग की टीम ने झलमला तालाब पहुंचने के बाद मूर्तियों को अपने आधिपत्य में ले लिया और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी।
