जी7 देशों की बैठक में शामिल होने विदेश मंत्री एस जयशंकर चार दिन के ब्रिटेन दौरे पर आज होंगे रवाना

 नई दिल्ली
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से चार दिन के ब्रिटेन के दौरे पर जा रहे हैं। जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 3 मई को वो लंदन पहुंचेगे और 6 मई तक वहां रहेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ एस जयशंकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बैठक में कोरोना संकट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
 
रविवार को विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, भारत को बैठक में अतिथि देश के तौर पर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसमें शामिल होने एस जयशंकर जा रहे हैं। वो जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए तीन से छह मई के बीच लंदन में रहेंगे। जी7 समूह के सदस्यों देशों में भारत और ब्रिटेन के अलावा इटली, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और जापान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *