बिहार में तुरंत 15 दिनों के लिए सख्ती से लॉक डाउन लागू करे सरकार

पटना 
आईएमए के राष्ट्रीय निर्वाचित अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तुरंत लॉकडाउन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू करने की जरूरत है। 

उन्होंने पांच प्रमुख अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से बात की और सभी ने लॉकडाउन लागू किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने रविवार को एम्स, पटना के निदेशक डॉ पीके सिंह, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के निदेशक डॉ एनआर विश्वास, पीएमसीच,पटना के प्राचार्य डॉ विद्यापति चौधरी, एनएमसीएच, पटना के अधीक्षक डॉ. बिनोद कुमार सिंह और नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बिहटा के अधीक्षक डॉ. उदय कुमार से बातचीत की और बताया कि सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक स्वर में राज्य में लॉकडाउन लगाने की सलाह दी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *