8 मई को आनी थी बेटी की बारात, फिर हुआ कुछ ऐसा कि शादी समारोह की तैयारियां गम में बदल गई
मुरादाबाद
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अपनी बेटी की शादी के लिए पिता मां के साथ शनिवार को अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान शनिवार देर रात सड़क पार करते वक्त दोनों को कार ने रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस हादसे के बाद शादी समारोह की तैयारियां गम में बदल गई।
हादसे का शिकार हुआ 46 वर्षीय राजेश बदायूं के निवासी थे और वह उत्तराखंड में नदी से रेत निकालने का काम करता थे। परिवार में पत्नी मालदेई के अलावा चार बेटे दिनेश, प्रदीप, पवन और अरुण तथा एक बेटी कविता है। राजेश ने अपनी बेटी की शादी गंगुपुरा निवासी युवक के साथ तय कर दी थी। पूरा परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था। 8 मई को बारात आनी थी।
