जे पी नड्डा ने कहा- सोनार बांग्ला के लिए करते रहेंगे काम, बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी भाजपा 

नई दिल्ली  
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी है और वह अपनी विचारधारा का विस्तार करती रहेगी तथा ''सोनार बांग्ला के सपने को पूरा करने के लिए काम करेगी। नड्डा ने कहा कि भाजपा जनादेश का सम्मान करती है और बंगाल की जनता के प्रति आभार प्रकट करती है।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष सहित सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ''भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और सोनार बांग्ला के स्वप्न को पूरा करने के लिए भाजपा काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की बदौलत राज्य में भाजपा आज प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी है।

नड्डा ने भाजपा पर विश्वास जताने के लिए असम और पुडुचेरी की जनता का भी धन्यवाद किया और साथ ही तमिलनाडु और केरल के जनादेश का सम्मान किया।इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन को क्रमश: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी जीत पर रविवार को बधाई दी ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *