जुलाई तक रहेगी भारत में टीकों की होगी किल्लत -अदार पूनावाला
नई दिल्ली
भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 01 मई 2021 से 18 से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू कर दिया है। लेकिन देश के कई राज्यों में वैक्सीन की कमी की वजह 18+ वालों को वैक्सीनेट नहीं किया गया। टीकों की कमी के कारण, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित कई राज्यों ने 18-44 उम्र के टीकाकरण में देरी की है। सिर्फ 11 राज्यों के कुछ जिलों में ही 18+ को वैक्सीन दी जा रही है। 01 मई को 18-44 सालों के सिर्फ 86 हजार लोगों को वैक्सीनेट किया गया।
देश भर में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने कहा है कि भारत में वैक्सीन की कमी मई में ही खत्म नहीं होने वाली है, बल्कि वैक्सीन आपूर्ति में कमी जुलाई तक चलेगी। जुलाई में 60-70 मिलियन से 100 मिलयन होने की उम्मीद: पूनावाला फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अदार पूनावाला ने कहा है कि वैक्सीन प्रोडक्शन जुलाई में बढ़ने की उम्मीद है। कोविशील्ड डोज का उत्पादन जुलाई में 60-70 मिलियन से बढ़कर 100 मिलियन हो जाने की उम्मीद है। पूनावाला ने बताया कि अधिकारियों को जनवरी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मामले घट रहे थे। किसी को भी इस बात अंदेशा नहीं था कि भारत में महामारी इस कदर बढ़ जाएगी।
