अभी तक एक लाख 52 हजार 301 कोरोना मरीजों तक पहुँची मेडिकल किट

 भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार जारी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि अभी तक 52 जिलों में एक लाख 52 हजार 301 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।

मंत्री  सिंह  ने बताया  है कि  18 अप्रैल से एक मई के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से एक लाख 52  हजार 301 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने  जानकारी दी है कि  18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76,  23 अप्रैल को 11 हजार 17,  24 अप्रैल को 10 हजार 658, 25 अप्रैल को 9 हजार 497, 26 अप्रैल को 9 हजार 360, 27 अप्रैल को 9 हजार 705 , 28 अप्रैल को 11 हजार 141, 29 अप्रैल को 9 हजार 347, 30 अप्रैल को 8 हजार 958 और एक मई को 10 हजार 253 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *