भाजपा के लिए सफलता के साथ कुछ सबक भी दे गए पांच विधानसभा चुनाव के नतीजे

नई दिल्ली
पांच विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए सफलता के साथ कुछ सबक भी दे गए हैं। इन पांचों चुनाव में भाजपा ने कहीं कुछ खोया नहीं है। वह आगे ही बढ़ी है, लेकिन पश्चिम बंगाल के चुनाव को वह जिस ऊंचाई पर ले गई थी उसे वह कायम नहीं रख सकी। असम मे भाजपा की सरकार बरकरार रही है और पुडुचेरी में वह गठबंधन सरकार की स्थिति में पहुंच गई है। तमिलनाडु और केरल में भी उसके हाथों में इस बार पिछली बार से ज्यादा है।

कोरोना काल में इन पांच विधानसभाओं के चुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थी। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल पर थी, जहां भाजपा ने अबकी बार दो सौ पार का बेहद महत्वाकांक्षी नारा दिया था। इसके पीछे उसका आधार 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली सफलता थी। हालांकि इससे बहुत दूर रह गई। भाजपा ने यहां पर धुंआधार चुनाव अभियान चलाया था और चुनाव की कमान खुद अमित शाह संभाले हुए थे। जबकि ममता बनर्जी ने अकेले ही मोर्चा संभाला और भाजपा को बहुत दूर कर तीसरी बार अपनी सत्ता का रास्ता प्रशस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *