बिहार के सभी ज़िलों में एक हजार डॉक्टरों की बहाली संविदा पर होगी

पटना 
10 मई को सभी ज़िलों में कुल एक हजार डॉक्टरों की बहाली संविदा पर किये जाने के लिए एक साथ वॉकिंग इंटरव्यू होगा। साथ ही 6338 डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति तकनीकी सेवा चयन आयोग के माध्यम से शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन की तिथि 24 मई रखी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने स्थायी नियुक्ति की गति तेज करने के लिए आयोग के अध्यक्ष के साथ बैठक कर अनुरोध किया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी गयी। बताया गया कि सभी मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजिडेंट्स के कार्यकाल को तीन माह का अवधि विस्तार दिया गया है।
 
सभी सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को आवश्यकतानुसार तीन माह के लिए मानव संसाधन बहाल करने का निर्देश दिया गया है। इनमें लैब टेक्नीशियन, नर्स, वार्ड ब्वॉय सहित सभी श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके लिये नियुक्तिकर्ता सभी कर्मियों को मानदेय का भुगतान करेंगे। स्वास्थ्य विभाग खर्च की गई राशि उन्हें उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *