कोरोना संक्रमण से बचाव की दी जानकारी, बच्चों को वितरित किये मास्क व सेनेटाइजर
भोपाल
विगत दिवस अमन सद्भावना प्रशिक्षण कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने न्यू शिव मंदिर भोपाल झुग्गी बस्ती पहुँच कर बच्चों को कोरोना महामारी से किस प्रकार स्वयं की सुरक्षा करना है,वहीं शासन के दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करने की अपील की।साथ ही पदाधिकारियों के द्वारा बच्चों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए।इस मौके पर समिति अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर, सचिव श्री अनीता अहिरवार, नीरा लहरे,छोटा खांडेकर,आदित्य खांडेकर, सलमा शेख,कमलेश रजक,सुरेश,दीपक लहरे,संगीता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
