थाने में युवक ने महिला की मांग में भरा सिंदूर, पहले कर रहा था आनाकानी

 गया 
डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बिगहा के रहने वाले एक युवक और महिला ने शादी कर ली। शुक्रवार को डेल्हा थाना परिसर में विनित नामक युवक ने गुड़िया नामक महिला की मांग में सिंदूर डाला। गुड़िया ने पत्रकारों को बताया कि वह और विनित पिछले सात-आठ साल से एक दूसरे को जानते हैं और इस बीच दोनो साथ भी रहे हैं। जिसकी तस्वीर भी दिखायी। उसने बताया कि जब भी शादी की बात होती थी तो वह मुकर जाता था। 

इस संबंध में महिला थाना में भी मामला चल रहा है। जहां 8 मई को शादी करने की बात हुई थी। इससे पहले ही वह उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी डेल्हा थाना की पुलिस को दी। पुलिस द्वारा यहां लाने के बाद शादी के लिए युवक राजी हुआ। 

वहीं युवक विनित ने बताया कि वह इस शादी से खुश नहीं है। शादी कर ली है तो उसे साथ रखेंगे। उसने बताया कि साथ बिताए पल की तस्वीर को गुड़िया द्वारा सबूत के तौर पर  पुलिस को दिखा कर दबाब बनाया गया है। वही डेल्हा थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दोनो के बीच कई बर्षो से संबंध हैं। इस बाबत महिला थाने में भी मामला चल रहा है। गाली गलौज की बात होने पर दोनों को यहां बुलाया गया था। जहां दोनो अपनी मर्जी से शादी के लिए तैयार हुए और शादी के लिए विष्णुपद मंदिर गए। इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *