BJP के किस ‘प्लान B’ से ममता को डर?, सियासी हलचल तेज

 नई दिल्ली  
पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल अनुमानों और असल नतीजे आने के बीच की समयावधि में राजनीतिक दल अपने-अपने खेमो को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस को भाजपा की तरफ से तोड़फोड़ और मतगणना प्रभावित करने की आशंका है, तो भाजपा को एग्जिट पोल अनुमानों से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि अंदरूनी तौर पर दोनों खेमे एक दूसरे के अंदर सेंध लगाने की भी कोशिश में हैं।

पश्चिम बंगाल के हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार और भारी मतदान के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हुई हैं। गुरुवार को आखिरी दौर के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल अनुमानों ने कड़े मुकाबले के संकेत देकर चुनावी उत्तेजना को और ज्यादा बढ़ा दिया है। भाजपा व तृणमूल कांग्रेस दोनों ही सरकार बनाने के आसपास खड़े हैं और जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा इसे लेकर अनुमान और अटकलें जारी हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *