बहुमंजिला इमारत की बालकनी में खड़ी थीं 40 न्यूड मॉडल्स 

 दुबई  
दुबई में एक बहुमंजिला इमारत की बालकनी में न्यूड होकर पोज देने वालीं 40 मॉडल्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करके छह महीने के लिए जेल भेज दिया है। अधिकतर मॉडल्स यूक्रेन की हैं और शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दुबई पुलिस ने कहा कि एक अश्लील वीडियो में दिखे कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें सार्वजनिक भ्रष्ट आचरण के आरोप में पकड़ा गया है। वीडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि लड़कियां इमारत की बालकनी में न्यूड खड़ी हैं। इसका वीडियो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।  

तस्वीरों में दिख रहा है रहा है कि मॉडल्स अपार्टमेंट के अंदर कतार में खड़ी हैं। वह बालकनी में भी पोज देती दिखती हैं। वीडियो में दिख रहीं मॉडल्स और इसमें शामिल अन्य लोगों को जेल के अलावा भारी जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि सभी मॉडल्स यूक्रेन, बेलारूस और मोलदोवा की रहने वाली हैं।  बताया जा रहा है कि ये महिलाएं अमेरिका अडल्ट वेबसाइट के इजरायली वर्जन के लिए शूट में शामिल थीं। घटना में एक रूसी व्यक्ति को भी हिरासत में लिए जाने की खबर है, जिसे इस इवेंट का आयोजनकर्ता बताया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *