मुंबई में यूपी आने वालों की संख्या बढ़ी, सारी ट्रेनें फुल

लखनऊ  
मुंबई में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की घोषणा के बाद यूपी आने वाले लोगों की संख्या अचानक बढ़ गई। ट्रेनों की स्थिति यह है कि अप्रैल महीने में मुंबई की सभी ट्रेनों की सीटें फुल है। ऐसे में मुंबई से यूपी आने वालों को अभी इंतजार करना होगा। उधर, रेलवे प्रशासन ने कहा कि मुंबई के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। रेलवे बोर्ड से ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव आएगा तो ट्रेनें चलाने की तैयारी होगी। 

वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे मुंबई के लिए अधिकांश ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जिसमें स्थिति यह है कि पुष्पक से लेकर लखनऊ एसी सुपरफास्ट और कुशीनगर तक में सभी श्रेणियों में वेटिंग के टिकट मिल रहे है। यहीं नहीं इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास में 30 अप्रैल तक नो रूम यानी वेटिंग के भी टिकट नहीं हो रहे है। इससे मुंबई से लखनऊ आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

मुंबई से यूपी के आने वाली ट्रेनों की स्थिति

-ट्रेन नंबर 02534 मुंबई से लखनऊ पुष्पक जनरल में 30 अप्रैल तक सीटें फुल, वेटिंग में भी टिकट नहीं मिल रहे
-ट्रेन नंबर 02542 एलटीटी से गोरखुपर वाया लखनऊ दस अप्रैल तक सीटें फुल, एसी में वेटिंग, जनरल नो रूम
-ट्रेन नंबर 01015 एलटीटी से गोरखपुर वाया लखनऊ नौ अप्रैल तक सीटें फुल, एसी में वेटिंग, जनरल में सीटें फुल
-ट्रेन नंबर 02141 एलटीटी से पाटलिपुत्र वाया लखनऊ 29 अप्रैल तक जनरल की सभी सीटें फुल, ट्रेन में नो रूम
-ट्रेन नंबर 01061 एलटीटी से दरभंगा वाया लखनऊ 30 अप्रैल तक एसी में वेटिंग, जनरल बोली वेटिंग टिकट बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *