मोबाइल यूजर्स को जासूस बनाएगा डेड मैन्स फोन नामक नया गेम

लंदन
ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) नामित स्टूडियो इलेक्ट्रिक नोइर में भारतीय मूल के ब्रिटिश सीईओ के लाए गए नए मोबाइल गेम की इन दिनों खूब चर्चा है। इसमें खिलाड़ी गेम खेलते हुए अपराध सुलझाने वाले पुलिसिया जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। यह मर्डर मिस्ट्री गेम ‘डेड मैन्स फोन’ को निहाल थरूर और सह संस्थापक बेनेडिक्ट टेथम ने इसी सप्ताह दुनिया के लिए जारी किया है।

यह मोबाइल गेम कितना लोकप्रिय रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल लांचिंग से पहले बीटा वर्जन में भी इसे 2,00,000 से ज्यादा यूजरों ने डाउनलोड कर लिया।

संवादात्मक अपराध नाटक के तौर पर डिजाइन किए गए इस गेम में खिलाड़ी कहानी का मुख्य पात्र बनता है और लंदन के एक किशोर जेरोम जेकब्स की काल्पनिक हत्या को सुलझाने के लिए सबूतों को साथ रखता है। उसे बालकनी से धक्का दे दिया गया है और वह फोन हाथ में लिए मृत पाया जाता है। यह फोन ही इस अपराध सुलझाने वाले किस्सा की मुख्य विशेषता है।

निहाल थरूर ने कहा, मोबाइल गेम में अपराध सुलझाने की अवधारणा स्मार्टफोन यूजरों के लिए बेहद रोचक है। इसके जरिये खिलाड़ी नए अंदाज में कहानी के बीच से खुद को गुजारता है। हमारे फोन हमारी जिंदगियों का छोटा रूप हैं और हम सब इनके इस्तेमाल को बहुत करीब से जानते हैं। रहस्यमयी संवादमूलक कहानियों को बताने के लिए ये सबसे सटीक चीज हैं।

इस गेम को खेलने वाले यूजरों के फोन पर, एक समाचार एप भी होगा जो उनके द्वारा की गई गिरफ्तारियों की खबर देगा। इसमें मैप से जुड़ा एप होगा जहां से यूजर खिलाड़ी संदिग्धों की लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

उन्हें एक सोशल मीडिया एप भी मिलेगा जहां वे वायरल अभियान चला सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस गेम में खिलाड़ी घर बैठ-बैठे पुलिस साक्षात्कार के लिए जूम एप का इस्तेमाल भी कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *