होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आपात स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाने जिला प्रशासन ने किया एम्बुलेंस व्यवस्था

रायपुर
कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन के निर्देश पर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आपात स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस व्यवस्था की गई है इसके लिए तीन शिफ्टों में अधिकारियों की डयुटी लगाई गई है। किसी भी सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से फोन नंबर भी जारी किया गया है।

इसके लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुन्दन सिंह डी.पी.एम., एन.आर.एल जिला पंचायत 86760-56184 या शिवेन्द सिंह डी.पी.एम., एन.आर.एल जिला पंचायत, 98930-61946 से संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए ए.ओ. लॉरी उप संचालक रोजगार या 94063-46840 या डी.के. सिंह उप संचालक मत्स्य पालन विभाग 88397-78979 से संपर्क किया जा सकता है। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक सी.एल शर्मा सहा. परियोजना अधि. साक्षर भारत 98279-58846 या लोकेश वर्मा प्रभारी पढ?ा बढ?ा अभियान धरसीवां 99774-51981 सं संपर्क किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कार्यालय, रायपुर के कंट्रोल रूम में होम आईसोलेशन के दौरान किसी भी सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम का फोन नं 75661-00284, 75661-00283 और 75661-00285 है। जिला प्रशासन, रायपुर ने जिले के सभी नागरिकों से सतर्क रहनें, जागरूक रहने, कोविड प्रोटोकोल का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *