मधुबनी में 5 लोगों की हत्या ने पकड़ा तूल, तेजस्वी और भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार को घेरा

पटना 
बिहार के मधुबनी जिले में होली के दिन पांच लोगों की हत्या मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। विपक्षी दल समेत सत्ताधारी दल के मंत्रियों ने मामले में नीतीश सरकार को घेरते हुए प्रदेश के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। तीन भाइयों और बीएसएफ के एएसआई समेत पांच की हत्या मामले में जहां नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए वहीं राजग की सहयोगी भाजपा कोटे से मंत्री बने नीरज कुमार बबलू और बीजेपी के ही विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने अपनी ही सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मधुबनी के मोहम्मदपुर गाँव में बेख़ौफ अपराधियों ने होली पर एक ही परिवार के 5 लोगों का नरसंहार किया। प्रदेश में विधि व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कारवाई होनी चाहिए। राजद नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर यथासंभव मदद का भरोसा दिया है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि होली के दिन मधुबनी में नृशंस नरसंहार में 5 लोगों की हत्या। उसी दिन जहरीली शराब से 22 लोगों की मौत। नाकाम मुख्यमंत्री को एक दिन में इतनी मौतों की कोई जानकारी नहीं है इसलिए गोदी मीडिया में भी दिल्ली तक सन्नाटा है। बकौल मुख्यमंत्री अरे, ये सब तो मंगलराज की छोटी-मोटी झांकियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *