दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : देहरादून तक का सफर आसान 

 मेरठ  
मेरठ से दिल्ली-देहरादून का सफर अब आसान हो गया है। मेरठ से वाया गुरुग्राम, जयपुर भी आप फर्राटा भरते हुए निकल सकते हैं। बस परतापुर तिराहे से आप एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाएं। वहां से करीब 28 किलोमीटर का सफर तय करने पर आप इस्टर्न पेरिफेरल पर पहुंच जाएंगे। वहां से आप गुरुग्राम, जयपुर के लिए आराम से निकल सकते हैं। दिल्ली जाना हो तो आप परतापुर से डासना होते हुए निकल सकते हैं। अब न तो आपको मोदीनगर, मुरादनगर का जाम मिलेगा और न ही राजनगर तिराहे पर ट्रैफिक। 

जी हां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का चौथा चरण तैयार हो गया है। लोगों ने फर्राटेदार सफर का आनंद लेना शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण कोई औपचारिक शुभारंभ नहीं होगा। वाहनों के आने-जाने के लिए दोनों तरफ कुछ लेन को खोल दिया गया है। आम लोगों ने तो मंगलवार को ही इसे खोल दिया था, लेकिन अब परतापुर तिराहे से कुसलिया, डासना तक आने-जाने में दिक्कत नहीं हो रही है। इससे दिल्ली से देहरादून का सफर आसान हो गया है। इसी तरह मेरठ से गुरुग्राम, जयपुर भी आना-जाना अब फर्राटेदार हो गया है। परतापुर तिराहे से एक्सप्रेसवे, फिर इस्टर्न पेरिफेरल से मानेसर के पास तक आप आराम से जा सकते हैं।  हालांकि अचारसंहिता के कारण अभी कोई शुभारंभ नहीं होगा। एनएचएआई और निर्माण एजेंसी का कहना है कि दूसरे चरण पर अभी कुछ काम बचा हुआ है। बस डासना से मेरठ के बीच का काम करीब समाप्त होने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *