कोरियर सर्विस का नंबर सर्च करना युवती को पड़ा महंगा
रायपुर
आए दिन धोखाधड़ी के समाचार पढ?े और देखने के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो ही जाते हैं। ताजा मामले में अमलीडीह के लाविस्टा कालोनी में रहने वाली युवती ठगी की शिकार हो गई, उसने सिर्फ कोरियर सर्विस का नंबर सर्च किया और 5 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसके सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया के खाता से 5 बार में 44996 रुपये गायब हो गए।
राजेंद्र नगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार अमलीडीह के लाविस्टा कालोनी में रहने वाली मेघा नचरानी गुगल में लोकल कोरियर सर्विस का नंबर सर्च कर रही थी और नंबर प्राप्त होने के बाद उसने कंपनी में कॉल किया। जहां किसी ने कॉल उठाया लोकल गिफ्ट देने की बात कहकर फोन बंद कर दिया। इसके बाद 62944-92688 से मेघा को कॉल आया और गिफ्ट भेजने के नाम पर 5 रुपये का रजिस्ट्रे्रशन करने की बात कहकर एक टेक्स मैसेज भेजा और उसे भरकर वापस भेजने के लिए कहा गया। जैसे ही मेघा ने मैसेज को भरकर 62944-92688 को वापस भेजा उसके बाद सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया के खाता से 5 बार में 44996 रुपए एकाएक आहरण हो गए। एक साथ 5 बार मैसेज आने के बाद मेघा को शक हुआ और वह बैंक पहुंचकर अपना एकाउंट चेक की तब उसे पता चला कि उसके खाते हुए रुपये गायब हो गए है। मेघा को एहसास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और वह तत्काल राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर 62944-92688 में कॉल करने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
