प्रेम नारायण शर्मा स्मृति दो दिवसीय योग प्रतियोगिता 30 से भिलाई मेंं
भिलाई
छत्तीसगढ़ प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ के द्वारा दो दिवसीय आचार्य पंडित प्रेम नारायण शर्मा की स्मृति में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन 30-31 जुलाई को साईं बाबा मंदिर सेक्टर 6 भिलाई नगर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 14 जिले से 250 खिलाडिय़ों की भाग लेने की संभावना है।
इस प्रतियोगिता में 6 ग्रुप में 9 से 14 वर्ष बालिका ,10 से 15 वर्ष बालक ,14 से 19 वर्ष बालिका, 15 से 20 बालक ,19 से 27 बालिका, 20 से 28 बालक वर्ग में प्रतियोगिता होगा। जिसमें 3 इवेंट पारम्परिक, कलात्मक, लयात्मक और गु्रप में होगा। यह जानकारी संस्था के सचिव अजित पंडा ने दी।
