18+ के वैक्सीनेशन को 4 कैटेगरी में बांटा गया

रायपुर
छत्तीसगढ़ में 18+ के लोगों का वैक्सीनेशन जारी है, इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन को 4 कैटेगरी में बांटा है। बीपीएल कार्डधारी के लिए 52 प्रतिशत वैक्सीनेशन, एपीएल कार्डधारी के लिए 12 प्रतिशत वैक्सीनेशन, अंत्योदय कार्डधारियों के लिए 16 प्रतिशत वैक्सीनेशन, ज्यादा लोगों के संपर्क नें आने वालों के लिए 20 प्रतिशत वैक्सीनेशन, इस 20 प्रतिशत वैक्सीनेशन में को-मॉबिडिटी वाले भी शामिल हैं। आपको बता दें 18+ वालों का फिर से वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। लोग भी वैक्सीन लगाने के लिए जागरुक हो गए हैं। इसका अंदाजा केंद्रों में उमड़ती भारी भीड़ से लगाया जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *