सीएमएचओ ने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु ली समीक्षा बैठक

कोण्डागांव
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के छठवें चरण का शुभारंभ जोर-शोर से हुआ। अभियान के पांचवे दिन सभाकक्ष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोण्डागांव में समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (रा.स्वा.मि.) सोनल ध्रुव एवं मलेरिया सलाहकार इमरान खान के द्वारा लिया गया। जिसमें 17 मई 2022 से 16 जून तक चलने वाले इस अभियान में कुल चार प्रकार की बीमारियों का घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस कार्य हेतु समस्त स्वास्थ्य केन्द्र जिला चिकित्सालय, सामु. स्वास्थ्य केन्द्र मदार्पाल, माकड़ी, विश्रामपुरी, फरसगांव, केशकाल, धनोरा तथा समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क जांच किया जा रहा है।

चार दिन के सर्वे रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिड़काव हेतु 46 घरों को चिन्हांकित किया गया है। जहां मच्छर के लार्वा पाया गया है। लार्वा के रोकथाम हेतु घर के आस-पास साफ-सफाई करने, पुराने ड्रम,  टायर इत्यादि में जमे पानी को फेकने हेतु जानकारी दिया गया साथ ही मच्छरदानी उपयोग एवं उनसे होने वाले स्वास्थ्य सुरक्षा की जानकारी दिया गया। अभियान के चौंथे दिन रिपोर्ट संग्रहण करने तक कुल 13644 घर, स्कूल, आश्रम,हॉस्टल, जेल इत्यादि का सर्वे किया गया है। मलेरिया की अभी तक कुल 57811 जॉंच हुआ है। जिसमें से 12 धनात्मक प्रकरण प्राप्त हुआ है। इनमें से पुरूष 02, महिला 06 एवं 05-08 वर्ष के बच्चों में 01 तथा 09-14 वर्ष के बच्चों में कुल 03 धनात्मक मरीज प्राप्त हुए हैं। अब तक गर्भवती महिलाओं में धनात्मक प्ररकण की संख्या शून्य है। चौथे दिन के सर्वे रिपोर्ट अनुसार कुल 13543 घरों में मच्छरदानी का प्रयोग किया जा रहा है। सघन टी.बी. सर्वे में अभी तक 95 व्यक्ति लक्षण रहित पाये गये है। जिनमें से 53 व्यक्तियों का बलगम जांच हेतु एकत्र किया गया है। स्केबिज (खाज/खूजली) के लक्षण वाले 240 व्यक्ति पाये गये है। जिनके उपचार हेतु दवाईयों का वितरण किया गया है। आँखों से सबंधित बीमारी में कम दिखाई देने वाले 497 मरीज प्राप्त हुये है जबकि एक आँख से दिखाई नहीं देने वाला 76 मरीज सर्वे में पाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *