कानपुर में नाबालिग से रेप में लखनऊ का छात्र गिरफ्तार

कानपुर
फेसबुक पर नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को धोखेबाज ने छात्रा को फुसलाकर मेस्टन रोड के एक होटल में बुलाया फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लखनऊ निवासी डी फार्मा छात्र वीरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अशोक कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पर कार्रवाई की जा रही है।

छात्रा के चिल्लाने पर बची जान
छात्रा का आरोप है कि फेसबुक दोस्त लखनऊ निवासी वीरेंद्र सिंह रविवार को कानपुर आया और घुमाने के बहाने मेस्टन रोड स्थित एक होटल में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर रेप करने लगा। नशे की हालत में मैंने जैसे ही शोर मचा अगल-बगल के रूम में ठहरे लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मदद की और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित छात्र वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। आरोपित वीरेंद्र सिंह डी-फार्मा सेकेंड इयर का छात्र है। आरोपित के परिवार वालों को भी बुलाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *