कोलार-सलैया मार्ग को मिली लौह पुरुष सरदार पटेल के नाम की पहचान

भोपाल
उपनगर कोलार में करीब 3 करोड़ 77 लाख से नवनिर्मित गिरधर परिसर से सलैया मार्ग का लोकार्पण विधायक रामेश्वर शर्मा के द्वारा किया गया। इस मार्ग को भारत के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल मार्ग के नाम से पहचाना जाएगा। इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के 70 पोल लगाकर 190 स्ट्रीट लाइट लगाई गई है।

मुखर्जी नगर कोलार को नर्मदापुरम रोड- मिसरोद-सरदार वल्लभ भाई पटेल आवास योजना एवं सलैया को जोड़ने वाले इस मार्ग की मांग लंबे समय से थी। विधायक शर्मा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार जहां बहुत तेजी से बसाहट जारी है। ऐसे में कोलार के हर हिस्से को रोड कनेक्टिविटी से जोड़ना बहुत जरूरी हो गया है। पहले पूरा कोलार एक ही रोड पर निर्भर था। अब कोलार को मल्टी रोड कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *