9 अगस्त से सुबह 9 से रात 9 बजे तक सातों दिन होगा वैक्सीनेशन

भोपाल
 कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मप्र में केस बढ़ने लगे हैं। लेकिन भोपाल सुरक्षित है, यहां अभी दो-तीन केस ही आ रहे है। लोगों को समय पर दूसरी डोज मिले इसके लिए रफ्तार बढ़ाने के निर्देश बीते दिन नगरीय विकास एवं आवास और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दिए थे। बता दें कि सरकारी स्कूल करोंद चौराहा, फॉरेस्ट गेस्ट हाउस चार इमली और रशीदिया स्कूल बरखेड़ी में आज यानी छह अगस्त से शुरू होने वाले सातों दिन सुबह 9 से रात 9 बजे तक वैक्सीनेशन सेंटर अब 9 अगस्त यानी सोमवार से शुरू किए जाएंगे।

दरअसल शनिवार को अत्र उत्सव होने की वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा ने बताया कि कामकाजी लोगों के लिए तीन सेंटरों पर सातों दिन सुबह 9 से रात 9 बजे तक वैक्सीनेशन सेंटर खोले जा रहे हैं। इन सेंटरों पर कोवैक्सीन और कोविशील्ड के फर्स्ट और सेकंड डोज लगाए जा सकेंगे। यहां पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी रखी गई है। जिससे कामकाज से जुड़े लोग यहां पर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

ये है कोरोना के आकड़े

वहीं बात कोरोना के आकड़े की करें तो मध्यप्रदेश में कोरोना के 11 नए मरीज मिलने और 13 के स्वस्थ्य हो जाने के बाद 1523 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 72,284 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें कोरोना के 11 नए मरीज सामने आए हैं। सबसे अधिक चार नए मरीज सागर में मिले। इसके अलावा भोपाल, छतरपुर, डिंडोरी, होशंगाबाद, इंदौर, कटनी और सिवनी में एक-एक मरीज मिले हैं। इसी के साथ संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *