मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में पीपल और सप्तपर्णी के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल और सप्तपर्णी के पौधे रोपे। वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी जन-कल्याण विकास समिति के सदस्य सर्वरघुनंदन शर्मा, हीरालाल ठाकुर, लालचंद भारके, हेमेंद्र मालवीय और ए. खान ने भी पौध-रोपण किया।

समिति द्वारा कॉलोनी के नाम “ग्रीन पार्क” के अनुरूप रख-रखाव के साथ 100 पौधे लगाए गए है, जो हरे भरे है। कॉलोनी में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी है। कॉलोनी परिसर में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाकर शासन-प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाती है।

आज लगाया गया पीपल छायादार वृक्ष है। इसे अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। पीपल का वृक्ष दिन-रात ऑक्सीजन छोड़ता है, जो पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है। सप्तपर्णी, सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *