20 अगस्त को मनाया जाएगा सद्भावना दिवस

मुरैना
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार 20 अगस्त 2021 को ‘’सद्भावना दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। सद्भावना दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी। इसके तहत 20 अगस्त 2021 प्रातः 11 बजे से सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई जायेगी। इस दौरान नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में भारत सरकार, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई जाएगी प्रतिज्ञा
सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। साथ ही हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *