RGPV: रेगिंग मामले की जांच शुरू

भोपाल
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि (आरजीपीवी) में सेकंड ईयर के छात्र की रैगिंग की शिकायत के मामले में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जांच शुरू कर दी है। प्राक्टर डॉ. अनिल गोयल ने बताया कि संबंधित छात्रों के बयान लिए गए हैं। अगले तीन चार दिन में रिपोर्ट भी आ जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक यह मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। मारपीट में शामिल कुछ छात्र सेकंड व थर्ड ईयर के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *